Post Office GDS Cutoff 2025 : इस बार कितने नंबर पर होगा सिलेक्शन? देखें जीडीएस की कट ऑफ

Post Office GDS Cutoff 2025 : भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। आवेदन जीडीएस ऑनलाइन इंगेजमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर 10 फरवरी 2025 से किया जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 मार्च निर्धारित की गई। भर्ती में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों को इस वर्ष के लिए इंडिया पोस्ट जीडीएस कट ऑफ 2025 पता होनी चाहिए।

वर्ष 2025 के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, ओबीसी, एससी, एसटी, EWS, पीडब्ल्यूडी आदि कैटेगरी के उम्मीदवारों को यहां से अपनी कैटेगरी के अनुसार इंडिया पोस्ट जीडीएस 2025 का कट ऑफ देख लेना चाहिए। यदि कक्षा दसवीं में आपके अंक कट ऑफ मार्क से अधिक है तो निश्चित ही भारतीय डाक विभाग में आपको डाक सेवक या ब्रांच पोस्ट मास्टर पद पर नियुक्त किया जा सकता है। आवेदन करने की लिंक भी यहां दी जा रही है।

इस वर्ष 21413 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के अंतर्गत अभ्यर्थियों का सिलेक्शन ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर तथा डाक सेवक पद पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों के सिलेक्शन कक्षा दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किए जाएंगे। मेरिट लिस्ट में सिलेक्शन तथा कट ऑफ मार्क्स भी अभ्यर्थियों के हाई स्कूल के अंक के आधार पर तैयार की जाती है। इसलिए यहां से इंडिया पोस्ट जीडीएस 2025 का कट ऑफ चेक करें।

Post Office GDS Cutoff 2025 : Overview

Article TypeGDS Cutoff 2025
VacancyGramin Dak Sevak Vacancy
Departmentभारतीय डाक विभाग
Year2025
Total Posts21413
Job LocationIndia
Selection ProcessMerit List
Merit List Release Date21 March 2025
Cut Off MarksCheck Below
Post Office GDS Cutoff 2025
Post Office GDS Cutoff 2025

Post Office GDS Cutoff 2025

2025 में निकाली गई ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 मार्च 2025 तक किए जाएंगे। आवेदन संपन्न होने के पश्चात कट ऑफ मार्क्स के आधार पर सभी सर्कल के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। आपका सिलेक्शन रिसोर्स किया जाएगा या नहीं इसकी जानकारी कट ऑफ मार्क्स के माध्यम से ले सकते हैं। यदि आपके हाई स्कूल के अंक यहां दिए जा रहे कट ऑफ मार्क्स के अधिक है, तो संभवतः आपका सिलेक्शन किया जा सकता है।

पिछले वर्ष निकाली गई भर्ती की सिलेक्शन लिस्ट में सभी राज्यों की कट ऑफ काफी अधिक देखने को मिली थी। दिल्ली पंजाब हरियाणा जैसे राज्यों में तो कट ऑफ के आंकड़े 100% सामने आए थे। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, जैसे राज्यों में सभी श्रेणी की कट ऑफ 90 अंक से अधिक दर्ज की गई है। हालांकि सबसे कम अंकों पर सिलेक्शन नॉर्थ ईस्ट सर्किल के अंतर्गत किया गया है। जिसमें मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, आदि राज्य शामिल है।

इस वर्ष की आधिकारिक कट ऑफ मेरिट लिस्ट के माध्यम से देखने को मिलेगी। परंतु उससे पहले अभ्यर्थियों को इस बात की जानकारी देने के लिए कि उनका सिलेक्शन कितने अंक में किया जा सकता है, यहां जीडीएस के संभावित कट ऑफ के आंकड़े पिछले वर्षों की कटऑफ़ के आधार पर तैयार कर साझा किया जा रहे हैं। सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, PWD आदि की एक्सपेक्टेड कट ऑफ 2025 के लिए यहां से चेक करें।

Gramin Dak Sevak GDS Expected Cut Off 2025

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2025 के लिए सभी श्रेणी की कट ऑफ लगभग पिछले वर्ष की तरह ही रहने वाली है। क्योंकि इस भर्ती में सिलेक्शन दसवीं की अंक के आधार पर किए जाते हैं। और आवेदन करते समय विद्यार्थियों को अपने अंक तथा प्रतिशत अंक दर्ज करने का अवसर दिया जाता है। इसलिए अक्सर विद्यार्थी 100% मार्क्स तक आवेदन पत्र में भर देते हैं। निम्न तालिका में इस वर्ष की संभावित कट ऑफ देख सकते हैं –

CategoryGDS Cut Off Marks (Expected)
General92%-100%
OBC90%-96%
SC85%-90%
ST80%-87%
PwD70%-80%

आधिकारिक कटऑफ के आंकड़े इससे भिन्न हो सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ग्रामीण डाक सेवक की पहली मेरिट सूची के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जैसे राज्य में कट ऑफ मार्क्स 100% तक देखने को मिलेगी। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, आदि राज्यों में भी सभी श्रेणी की कट ऑफ लगभग 95% से अधिक देखने को मिलेगी। श्रेणी वार अलग-अलग कट ऑफ मार्क्स के आंकड़े अधिकारी रूप से साझा नहीं हुए हैं।

GDS 1st Merit List 2025 Kab Aayegi ?

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की प्रथम चयन सूची आवेदन संपन्न होने की पश्चात 21 मार्च को जारी की जाएगी। भारतीय डाक विभाग की तरफ से अभी इस भर्ती की मेरिट सूची जारी करने के संबंध में कोई सूचना आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई है। परंतु जैसा कि आमतौर पर होता है, आवेदन संपन्न होने के लगभग 1 महीने के भीतर प्रथम मेरिट सूची सभी सर्कल के लिए जारी की जाती है। इस प्रकार इस वर्ष 2025 में भी जीडीएस के फर्स्ट मेरिट लिस्ट मार्च 2025 के अंतिम सप्ताह तक आएगी।

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें
GDS Application StatusCheck Online
Official Websiteindiapostgdsonline.gov.in

Leave a Comment