KVS Class 1 Online Admission 2025 Date : भरें जा रहें हैं ऑनलाइन फॉर्म, देखें आवेदन की अंतिम तिथि

KVS Class 1 Online Admission 2025 : केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म 7 मार्च 2025 से भरे जा रहे हैं। एडमिशन ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है। इसलिए जो माता-पिता अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करना चाहते हैं अंतिम तिथि से पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन के आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर लें। ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया आगे बताई जा रही है।

केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में एडमिशन के साथ-साथ बाल वाटिका (1, 2, 3) में एडमिशन के लिए भी ऑनलाइन फॉर्म जारी कर दिए गए हैं। दोनों कक्षाओं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की सीधे लिंक आगे सक्रिय कर दी गई है। अभिभावक स्वयं से अपने बच्चों का पंजीकरण कर सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन से संबंधित पंजीकरण की अंतिम तिथि, मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि तथा ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया यहां दी जा रही है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार कक्षा 1 तथा बाल वाटिका में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म 7 मार्च से 21 मार्च 2025 तक भरे जाएंगे। अभिभावकों को अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए जल्द से जल्द केवीएस ऑनलाइन एडमिशन की आधिकारिक वेबसाइट से पंजीकरण करना चाहिए। ध्यान रखें की सदैव केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट से ही एडमिशन फॉर्म भरें।

अगर आप अपने बच्चों का एडमिशन कक्षा 1 अथवा बाल वाटिका में करना चाहते हैं तो एडमिशन फॉर्म भरने का सही तरीका क्या रहने वाला है? पंजीकरण करने की सीधे लिंक कहां मिलेगी? पूरी जानकारी यहां मिलने वाली है। जानकारी के लिए बता दे की केवीएस कक्षा एक में एडमिशन के लिए लॉटरी रिजल्ट या पहले मेरिट सूची 25 मार्च 2025 को जारी हो जाएगी।

KVS Class 1 Online Admission 2025 : Overview

लेख का नामकेंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2025
कक्षा1 और बालवाटिका (1,2,3)
प्राधिकरणकेंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS)
ऑनलाइन पंजीकरण तिथि7 मार्च से 21 मार्च 2025
एडमिशन प्रोसेसलॉटरी रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट
KVS Class 1 Online Admission
KVS Class 1 Online Admission

KVS Class 1 Online Admission 2025 Date

केवीएस कक्षा 1 में एडमिशन सदैव ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाते हैं। वर्ष 2025 26 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। ऐसे विभाग जो अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करना चाहते हैं। संगठन की आधिकारिक वेबसाइट से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण सही तरीके से करने पर ही सिलेक्शन किया जाएगा।

कक्षा 1 ऑनलाइन एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रारंभिक तिथि 7 मार्च 2025 है। अर्थात 7 मार्च से ही एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहे हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से ऑनलाइन एडमिशन हेतु अलग से पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल पर सबसे पहले आपको एडमिशन के लिए विद्यार्थी का नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर, जन्मतिथि आदि का प्रयोग करते हुए रजिस्टर करना होगा।

KVS Class 1 Admission Online Registration 2025 Date : 7 March to 21 March 2025

KVS Class 1 Admission Online Registration 2025 Last Date

केंद्रीय विद्यालय कक्षा एक में एडमिशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि से पहले सभी विद्यार्थियों के पंजीकरण किए जाएंगे। सभी माता-पिता जो अपने बच्चों का एडमिशन कराना चाहते हैं, अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए जल्द से जल्द केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर एडमिशन फॉर्म भरे।

KVS Class 1 Online Admission Form Kaise Bhare 2025?

केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने की सही प्रक्रिया सभी व्यक्तियों को होनी चाहिए। ऐसे माता-पिता जो एडमिशन के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, यहां दी जा रही प्रक्रिया का पालन करते हुए एडमिशन फॉर्म भरना होगा। एडमिशन फॉर्म भरने से पहले आप अपने पास एक एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी रखें।

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें

केवीएस क्लास 1 ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए, आप:

  • केंद्रीय विद्यालय संगठन के ऑनलाइन ऐडमिशन पोर्टल पर जाएं।
  • होम पेज पर पंजीकरण करने की लिंक मिलेगी।
  • “पंजीकरण करने के लिए यहां क्लिक करें / Click here to register” पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुल जाएगा, जिसमें स्क्रॉल करके चेक बॉक्स को टिक करें और आगे बढ़े / Proceed पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज में विद्यार्थी का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, तथा अन्य विकल्प भरें।
  • कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • दिए के मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगी। ओटीपी भरकर कैप्चा कोड भरकर पुनः सबमिट / Verify बटन पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर लॉगिन कोड आ जाएगा इसे लिख ले। साथ ही आपके मोबाइल नंबर पर भी लॉगिन कोड प्राप्त होगा।
  • अब दिख रहे Login लिंक पर क्लिक करें (Login विकल्प न आने पर वेबसाइट की मेनू बार में दिए गए Login लिंक पर क्लिक करें)।
  • लॉगिन कोड जन्मतिथि तथा मोबाइल नंबर भरें, अंत में कैप्चा कोड भरकर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर KVS CLASS I ONLINE ADMISSION FORM 2025-26 खुल जाएगा।
  • आवश्यक जानकारी भरकर Next बटन पर क्लिक करें।
  • Parent Details, Choice Of Schools और Upload Documents सहित अन्य चरणों को पूरा करते हुए एडमिशन फॉर्म भरे।
  • आवश्यक दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड कर सभी जानकारी स्पष्ट रूप से दर्ज करनी होगी।
  • अंत में submit बटन पर क्लिक करते हुए अपने एडमिशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इस प्रकार से केवीएस कक्षा 1 ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म 2025 भरें।

ध्यान रखें की एडमिशन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी स्पष्ट रूप से लिखें। तथा पंजीकरण के पश्चात प्राप्त लॉगिन कोड को अपने पास संभाल कर रखें। भविष्य में आप इसी से एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकेंगे। एडमिशन फॉर्म भरने की पश्चात आपको एप्लीकेशन नंबर भी प्राप्त होगा उसे भी संभाल कर रखें। ताकि मेरिट लिस्ट जारी होने पर आप इसके जरिए सिलेक्शन की स्थिति देख सकें।

Class 1 Online AdmissionApply Now
BAL VATIKA ADMISSIONClick Here
Official Websitehttps://kvsangathan.nic.in/

Leave a Comment