KVS Admission 2025 : केंद्रीय विद्यालय संगठन के तहत देशभर के सभी राज्यों में केंद्रीय विद्यालय बनाए गए हैं। केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान की जाती है। इसलिए हर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन पाएं। वर्ष 2025 26 के लिए एडमिशन हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया कब से शुरू होगी तथा आप अपने बच्चों का एडमिशन किस प्रकार से करा सकेंगे पूरी जानकारी दी जा रही है।
प्रतिवर्ष केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा कक्षा एक से 12वीं तक विद्यार्थियों के एडमिशन कराए जाते हैं। जिम कक्षा एक कथा कक्षा 11 में विद्यार्थियों का एडमिशन ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है। इसलिए अभिभावकों को कक्षा 1 तथा 11 के एडमिशन फॉर्म आने का इंतजार रहता है। इस वर्ष भी अभिभावक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन डेट तथा केंद्रीय विद्यालय संगठन के नोटिफिकेशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन मार्च 2025 में जारी किए जा सकते हैं। आधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन तिथि स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि उससे पहले अभिभावकों को एडमिशन के लिए लगने वाले दस्तावेज तथा चयन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए, जिससे एडमिशन आसानी से हो सके।
KVS Admission 2025 : Overview
विद्यालय | केंद्रीय विद्यालय |
संगठन | केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) |
एडमिशन | कक्षा 1 और कक्षा 11 |
एडमिशन का मोड | ऑनलाइन फॉर्म |
ऑनलाइन आवेदन की तिथि | जल्द घोषित होगी |
वर्ष | 2025 26 |
KVS Admission 2025 | Class 1st and 11th |
आधिकारिक वेबसाइट | https://kvsangathan.nic.in/ |

KVS Admission 2025
केंद्रीय विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2025 26 के लिए एडमिशन प्रक्रिया जल्द ही केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा शुरू की जाएगी। कक्षा 1 तथा 11 में एडमिशन के लिए अभिभावकों को केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। तथा कक्षा 2 से अन्य कक्षाओं में एडमिशन की प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में कराई जाती है। यहां ऑनलाइन मोड में होने वाले एडमिशन की जानकारी दी जा रही है।
यदि अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 या कक्षा 11 में करवाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन मार्च 2025 तक जारी हो जाएंगे। नोटिफिकेशन जारी होने पर आप ऑफिशल अपडेट केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। नोटिफिकेशन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने की तिथि चयन प्रक्रिया तथा अन्य जानकारी दी जाती है।
एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होती है। इसलिए आपको नोटिफिकेशन जारी होने से पहले ही आवेदन करने की प्रक्रिया समझ लेनी चाहिए। जिससे जल्द से जल्द पोर्टल पर अपने बच्चों के लिए एडमिशन फॉर्म भर सके। जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 तथा कक्षा 11 में एडमिशन के लिए एडमिशन फार्म अप्रैल के प्रथम सप्ताह से भरे जाएंगे।
KVS Admission 2025 Online Form
केंद्रीय विद्यालय में प्रतिवर्ष एडमिशन केंद्रीय विद्यालय संगठन अलग-अलग कक्षा में कराया जाता है। कक्षा 1 तथा कक्षा 11 में एडमिशन के लिए केवीएस ऐडमिशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाते हैं। अन्य कक्षाओं में एडमिशन के लिए एडमिशन फॉर्म ऑफलाइन मोड में उपलब्ध होते हैं। इसलिए जिन विद्यार्थियों का एडमिशन कक्षा 1 तथा कक्षा 11 में किया जाना है, उनके लिए एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से ही आने की प्रतीक्षा करनी चाहिए
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों के पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने अनिवार्य हैं। एडमिशन के दौरान जिन दस्तावेज की आवश्यकता होती है, उनकी लिस्ट यहां दी जा रही है। यह विद्यार्थियों के पास इनमें से कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द बनवा लेना है।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मेडिकल सर्टिफिकेट
- जन्म प्रमाण पत्र
- शिक्षा प्रमाण पत्र
- पिता/माता का आय प्रमाण पत्र
KVS Admission 2025 के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों के ऑनलाइन फॉर्म निम्न प्रकार से भरे जाते हैं –
- केवीएस ऐडमिशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट खुलने पर आप मुख्य पेज पर आ जाएं।
- होम पेज पर आपको केवीएस ऐडमिशन रजिस्ट्रेशन की लिंक मिलेगी।
- आपकी स्क्रीन पर केवीएस कक्षा 1 अथवा कक्षा 11 का एडमिशन फॉर्म खुल जाएगा।
- एडमिशन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी भरे।
- तथा आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अंत में अपने फॉर्म को सबमिट करके आवेदन संपर्क करें।
- आवेदन शुल्क मांगे जाने की स्थिति में ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं।
- अपने आवेदन फार्म का प्रिंट आउट भी निकाल लें।
Also Read : KVS Class 1st Online Admission 2025-26
एडमिशन फॉर्म सफलतापूर्वक संपन्न होने के पश्चात ही विद्यार्थी एडमिशन के दावेदार होंगे। एडमिशन के लिए चयन होने पर आपको विद्यालय द्वारा सूचना प्रदान की जाएगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा मार्च 2025 में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की पर्सनल रजिस्ट्रेशन करने की तिथि तथा अन्य जानकारी देख सकेंगे। अंतिम तिथि की प्रतीक्षा ना करते हुए सदैव अभिभावकों को एडमिशन फॉर्म भरना चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – (FAQ’s)
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कब से शुरू होंगे?
वर्ष 2025 26 के लिए केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन अप्रैल 2025 से शुरू किए जाएंगे।
केवीएस ऐडमिशन 2025 ऑनलाइन फॉर्म कब आएगा?
केवीएस एडमिशन 2025 के लिए ऑनलाइन फॉर्म केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा नोटिफिकेशन जारी होने के पश्चात निर्धारित तिथि पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
Hello, My Name is Suchit. Currently I am a Blogger & Content Creator with more than 2 years experience. I publish articles on this website (kvsup.com) related to exam results, cutoff marks, admit cards, merit lists, career-related information, and other educational updates.