Bihar Board Matric New Model Paper 2025 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी 2025 से करने जा रहा है। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी जो अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहते हैं, जारी किए नए मॉडल पेपर से तैयारी कर लें। बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं मॉडल पेपर पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लिंक सभी विषयों के लिए आगे उपलब्ध कराई जा रही है।
मॉडल क्वेश्चन पेपर की तरह ही बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पत्र विद्यार्थियों को सॉल्व करने के लिए दिए जाते हैं। इसलिए जिन विद्यार्थियों को अभी तक यह जानकारी नहीं है कि प्रश्न पत्र का पैटर्न क्या रहने वाला है या परीक्षा का पेपर कैसा होता है, यहां से लेटेस्ट मॉडल पेपर डाउनलोड करें इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा की दृष्टि से भी इन प्रश्नपत्रों में शामिल प्रश्न विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
इसलिए मैट्रिक के सभी छात्र-छात्राओं को यह सलाह दी जाती है कि इन मॉडल प्रश्न पत्र में शामिल प्रश्नों को भी परीक्षा में उपस्थित होने से पहले अवश्य हल कर लें। किसी भी वर्ग से अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को यहां अपने विषय मॉडल पेपर मिल जाएगा। साथ ही ऑनलाइन बोर्ड के ऑफिशियल मॉडल पेपर डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी साझा की जा रही है। अतः विद्यार्थी सभी प्रश्न पत्र का pdf आवश्यकता अनुसार डाउनलोड करें।
Bihar Board Matric New Model Paper 2025 : Overview
Article Type | Model Paper |
Class | 10th (Matric) |
Board Name | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति |
Exam Date | 17 Feb. to 25 Feb. 2025 |
Model Paper Subject | All |
Official website | https://biharboardonline.com/ |
Matric Sample Paper | PDF Download |
Bihar Board Matric New Model Paper 2025
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए ओरिजिनल प्रश्न पत्र तैयार कर लिए गए हैं। परीक्षा तिथि से पहले सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस वर्ष की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र किस पैटर्न पर तैयार किए गए हैं इसकी जानकारी यहां दिए गए बिहार बोर्ड मैट्रिक न्यू मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर आसानी से चेक कर सकते हैं।

बोर्ड परीक्षा में इसी तरह का प्रश्न पत्र विद्यार्थियों का मिलने वाला है। कुछ विषयों की लिखित परीक्षा 100 अंक तथा कुछ विषय की परीक्षा 80 अंक के लिए आयोजित की जाती है। प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय, लघु उत्तरीय तथा दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न शामिल होते हैं। बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर उत्तर पुस्तिका साथ में दी गई OMR शीट में भरना होता है। वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्नों के उत्तर आप उत्तर पुस्तिका में लिखें।
प्रश्न पत्र करने के लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाता है। प्रश्नों को हल करने से पहले प्रश्न पत्र ध्यानपूर्वक पढ़े। दिए गए सभी प्रश्नों को हल करना अनिवार्य नहीं होता है, बल्कि प्रत्येक खंड में कुछ प्रश्न देकर उनमें प्रश्नों की संख्या बताई जाती है कि इतने प्रश्न हल करने हैं। तो विद्यार्थियों को संख्या के अनुसार प्रश्नों को हल करना चाहिए। सभी प्रश्नों से मिलने वाले अंक उनके सामने मुदित होते हैं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार किया जा रहे प्रश्न का नमूना प्रारूप जारी कर दिया है। सभी विषयों के लिए जारी किए गए प्रश्न पत्र पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। जिसे डाउनलोड करने की सीधी लिंक इस लेख के माध्यम से दे दी रहे हैं। विद्यार्थी स्वयं से यदि मॉडल पेपर डाउनलोड करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन प्रक्रिया भी देख सकते हैं।
BSEB Class 10th Sample Paper PDF
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए मॉडल पेपर सार्वजनिक रूप से बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर विद्यार्थियों हेतु जारी कर दिए गए है। सैंपल पेपर पीडीएफ डाउनलोड कर परीक्षा से पहले सभी प्रश्न पत्रों को अवश्य हल कर लें। बोर्ड द्वारा जारी किए गए सैंपल पेपर परीक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इसी प्रकार के प्रश्न बोर्ड परीक्षा 2025 में विद्यार्थियों को हल करने के लिए दिए जाएंगे।
परीक्षा से पहले मॉडल पेपर हल करने के फायदे
बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को अधिक से अधिक मॉडल पेपर हल करने की सलाह दी जाती है। आपको बता दे की मॉडल पेपर हल करने से विद्यार्थियों का अभ्यास तथा हल करने का बेहतर हो जाता है। जिससे वहां परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र को आसानी से दिए गए समय में हल कर लेते हैं। परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन तथा सभी प्रश्नों को हल करना विद्यार्थियों के लिए चुनौती होती है, जो मॉडल पेपर अधिक से अधिक निकलने पर दूर हो जाती है।
विद्यार्थियों को इस वर्ष के लिए जारी किए गए लेटेस्ट मॉडल पेपर के अलावा पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी एक बार अवश्य सॉल्व कर लेना चाहिए। क्योंकि कई बार ऐसा देखा गया है कि पिछले वर्ष परीक्षा में आए प्रश्न भी बोर्ड परीक्षा में रिपीट कर दिए जाते हैं। ऐसे में यदि कोई प्रश्न पिछले वर्षों के पेपर से बोर्ड परीक्षा में पूछे जाते हैं, तो वह आप आसानी से हल कर पाएंगे। इसे अपनाने से अन्य विद्यार्थियों से अच्छे अंक भी प्राप्त कर सकते हैं।
How To Download Bihar Board Matric New Model Paper 2025 ?
बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं न्यू मॉडल पेपर पीडीएफ ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को नीचे दी जा रही प्रक्रिया का पालन करना होगा –
- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए मॉडल पेपर क्लास 10th विकल्प पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर कक्षा दसवीं के सभी विषयों का मॉडल पेपर पीडीएफ लिंक आ जाएगी।
- अपने विषय के अनुसार दी गई लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड करें।
- इस प्रकार विद्यार्थी बिहार बोर्ड मेट्रिक मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
मैट्रिक मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों की सुविधा हेतु नीचे दी गई तालिका के माध्यम से डायरेक्ट लिंक प्रदान की जा रही है। जहां से अपने सभी विषयों का पीडीएफ एक क्लिक में ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – (FAQ’s)
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं मॉडल पेपर पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं मॉडल पेपर पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए सीधी लिंक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय की गई है।
बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं परीक्षा कब होगी?
बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक संचालित की जाएगी।
Hello, My Name is Suchit. Currently I am a Blogger & Content Creator with more than 2 years experience. I publish articles on this website (kvsup.com) related to exam results, cutoff marks, admit cards, merit lists, career-related information, and other educational updates.