Bihar Board 12th Inter Physics Paper 2025 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2025 से कर रहा है। 5 फरवरी को भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जो विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, परीक्षा से पहले बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान के ओरिजिनल प्रश्न पत्र को डाउनलोड कर हल अवश्य कर ले।
बिहार बोर्ड परीक्षा में भौतिक विज्ञान के ओरिजिनल प्रश्न पत्र इसी तरह से विद्यार्थियों को हल करने के लिए दिए जाएंगे। ऐसे में जो विद्यार्थी इस विषय में अधिक से अधिकतम प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें अपने पाठ्यक्रम का तेजी से रिवीजन करने के साथ-साथ बोर्ड के ओरिजिनल प्रश्न पत्रों को भी हल कर लेना चाहिए। 5 फरवरी को ऐसा ही पेपर आपको हल करने के लिए दिया जाएगा।
भौतिक विज्ञान के लिखित परीक्षा 70 अंकों के लिए कराई जाती है। प्रश्न पत्र में कुल कितने प्रश्न शामिल होंगे तथा उनका पैटर्न क्या रहने वाला है पूरी जानकारी यहां विस्तार पूर्वक दी जा रही है। भौतिक विज्ञान में उत्तीर्ण होने के लिए 70 में से विद्यार्थियों को कम से कम 33 अंक प्राप्त करना होता है। परीक्षा में शामिल होने से पहले बचे हुए समय में विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रश्न पत्रों से अभ्यास कर लेना चाहिए।
Bihar Board 12th Inter Physics Paper 2025 : Overview
Exam Name | Bihar Board Exam 2025 |
Subject | Physics |
Class | 12th (Inter) |
Exam Date | 05/02/2025 |
Exam Time | 09:30 AM to 12:45 PM |
Article Type | Question Paper |
Bihar Board 12th Inter Physics Paper 2025
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं इंटर भौतिक विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र पीडीएफ प्रारूप में यहां उपलब्ध कराया जा रहा है। विद्यार्थी दिए डायरेक्ट लिंक से भौतिक विज्ञान का ओरिजिनल प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 5 फरवरी को होने वाली परीक्षा से पहले इस प्रश्न पत्र में उपलब्ध सभी प्रश्नों को हल कर ले। भौतिक विज्ञान के पेपर में आपको 96 प्रश्न देखने को मिलेंगे। जिनका पैटर्न अलग-अलग रहने वाला है।

प्रश्न पत्र के पहले खंड में आपको बहुविकल्पीय प्रश्न दिए जाएंगे। प्रश्न पत्र में आपको 70 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए जाएंगे जिनमें से सिर्फ 35 प्रश्नों का ही उत्तर देना होगा। आपको उत्तर पुस्तिका के साथ में दी गई ओएमआर शीट में भरना होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। द्वितीय खंड में 20 लघु उत्तरीय प्रश्न हल करने के लिए दिए जाएंगे। जिनमें से किन्हीं 10 प्रश्नों का ही उत्तर लिखना होगा।
प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होगा। द्वितीय खंड तथा तृतीय खंड में उपस्थित सभी प्रश्नों के उत्तर आपको उत्तर पुस्तिका में लिखना होगा। तृतीय खंड में आपको 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हल करने के लिए दिए जाएंगे। परंतु आपको 6 मे से सिर्फ तीन प्रश्नों का ही उत्तर अपने उत्तर पुस्तिका में लिखना है, प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का होगा। इस प्रकार आपको कल 70 अंकों का प्रश्न हल करना है।
BSEB Inter Physics Question Paper 2025
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के नवीनतम परीक्षा पैटर्न पर आधारित भारतीय विज्ञान का ओरिजिनल प्रश्न पत्र पीडीएफ प्रारूप में यहां उपलब्ध कराया गया है। दी गई डायरेक्ट लिंक से प्रश्न पत्र डाउनलोड कर परीक्षा से पहले हल करना ना भूले। प्रश्न पत्र हल करने के लिए विद्यार्थियों को 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा। विद्यार्थियों को यह कोशिश करनी होगी कि जो प्रश्न के उत्तर उन्हें पता है उन्हें पहले हल करें।
जिसके बाद कठिन प्रश्नों में अपना समय लगाएं। इससे आपका समय प्रबंधन अच्छा होगा तथा समय रहते हैं आप सभी प्रश्नों को भी अटेम्पट कर सकेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि ओएमआर शीट में विद्यार्थियों को प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए चार विकल्पों में से किसी एक विकल्प को ही भरना होगा। किसी भी प्रश्न के लिए एक से अधिक विकल्प का चयन न करें।
वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्नों का उत्तर लिखते समय किसी चित्र का उपयोग हो सकता है तो अवश्य करें। उत्तर लिखते समय आप फ्लो चार्ट का भी प्रयोग कर सकते हैं। न्यूमेरिकल प्रश्नों को हल करते समय सूत्र लिखना ना भूले। इस प्रकार आप अगर भौतिक विज्ञान का प्रश्न पत्र हल करते हैं तो निश्चित ही अच्छे अंकों से पास होंगे। परीक्षा में पास होने के लिए 33 से अधिक अंक लाने होंगे।
Bihar Board 12th Inter Physics Paper 2025 Download Link
बिहार बोर्ड भौतिक विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए सीधे लिंक नीचे तालिका के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। परीक्षा से जुड़ी किसी भी नवीनतम जानकारी के लिए विद्यार्थियों को सदैव बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करनी चाहिए।
भौतिक विज्ञान की परीक्षा 5 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। जैसे की परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने के कारण सैकड़ों विद्यार्थियों की परीक्षा पिछले दिनों छूट गई है। इसलिए आपको 9:30 बजे से होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए 9:00 ही परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हो जाना है। अन्यथा परीक्षा केंद्र प्रक्रिया से पहुंचने के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।
Hello, My Name is Suchit. Currently I am a Blogger & Content Creator with more than 2 years experience. I publish articles on this website (kvsup.com) related to exam results, cutoff marks, admit cards, merit lists, career-related information, and other educational updates.