KVS Class 1 Lottery Result 2025 : केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत देश में संचालित हो रहे सभी केंद्रीय विद्यालयों के कक्षा 1 में एडमिशन के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों का लॉटरी रिजल्ट 25 मार्च 2025 को जारी किया जाएगा। लॉटरी रिजल्ट में एप्लीकेशन नंबर से विद्यार्थियों के नाम चेक किया जा सकेंगे। केवीएस कक्षा 1 लॉटरी रिजल्ट 2025 में नाम कैसे चेक करना है? आइए जानते हैं।
केंद्रीय विद्यालय संगठन लॉटरी रिजल्ट की घोषणा सभी विद्यालयों के आधिकारिक वेबसाइट पर करेगा। सभी माता-पिता को अपने बच्चों का नाम जारी किए गए लॉटरी रिजल्ट पीडीएफ में ऑनलाइन चेक करने होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि सभी केंद्रीय विद्यालयों के लॉटरी रिजल्ट अलग-अलग उनकी स्वयं की वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराए जाते हैं। इसलिए ऑफिशियल पोर्टल पर ही रिजल्ट चेक करना होगा।
रिजल्ट ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन माध्यम से भी देखे जाते हैं। इसलिए अगर आप ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट चेक नहीं कर पा रहे हैं, तो ऑफलाइन रिजल्ट कैसे चेक करना है? इसकी जानकारी दें यहां दी जा रही है। कक्षा 1 का लॉटरी रिजल्ट 25 मार्च को जारी किया जाएगा। अपने बच्चों का एडमिशन बाल वाटिका में करने के लिए आवेदन किए हैं तो बाल वाटिका का लॉटरी रिजल्ट 26 मार्च 2025 को आएगा।
KVS Class 1 Lottery Result 2025 Date
केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा देश के सभी केंद्रीय विद्यालयों के कक्षा 1 में एडमिशन के लिए लॉटरी रिजल्ट 25 मार्च 2025 को जारी किए जाएंगे। इसलिए अभी तक जो अभी लॉटरी रिजल्ट डेट की प्रतीक्षा कर रहे थे उन्हें यहां ध्यान रखना होगा कि रिजल्ट 25 मार्च को ही जारी किया जाएगा। एडमिशन के लिए चयनित विद्यार्थियों के माता-पिता को मोबाइल नंबर पर भी एसएमएस के जरिए सूचना दी जाती है।

कक्षा 1 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म 7 मार्च से 21 मार्च 2025 तक करने का अवसर दिया गया है। बाल वाटिका (1 और 3) में भी एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 है। बाल वाटिका का रिजल्ट कक्षा 1 का रिजल्ट जारी होने के 1 दिन बाद 26 मार्च 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। फिलहाल यहां से आप कक्षा 1 का लॉटरी रिजल्ट चेक करें।
यदि माता-पिता स्वयं अपने बच्चों का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से यहां ऑनलाइन सुविधा प्रदान की गई है। जिसमें सभी चयनित विद्यार्थियों के नाम एप्लीकेशन नंबर के साथ पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध करा दिए जाते हैं। सिर्फ आपको उस विद्यालय का लॉटरी रिजल्ट डाउनलोड करना होगा, जिसके लिए अपने बच्चों का पंजीकरण कराया है।
Lottery result pdf में एप्लीकेशन नंबर, विद्यार्थी का नाम, कैटिगरी, ट्रांसफर संख्या आदि दी जाती है। अगर आपके बच्चों का नाम इस लिस्ट में शामिल है, तो केंद्रीय विद्यालय में संपर्क कर समय रहते एडमिशन संपन्न कर ले। ऑनलाइन लॉटरी रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया आगे बताई जा रही है। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको कभी भी वेबसाइट पर लॉगिन करने की आवश्यकता नहीं होती है।
KVS Class 1 Lottery Result 2025 Check Online
केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से लॉटरी रिजल्ट ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी केंद्रीय विद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराए जाते हैं। ताकि सभी माता-पिता स्वयं से ऑनलाइन का रिजल्ट तक पहुंच सके। इस वर्ष केवीएस कक्षा 1 लॉटरी रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए निम्न प्रक्रिया अपनानी होगी :-
- सर्वप्रथम आपको उस केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसके लिए आपने अपने बच्चों के एडमिशन के लिए पंजीकरण कराया है।
- वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट चेक करने की लिंक मिलेगी।
- CLASS I ADMISSION LOTTERY RESULT 2025-26 पर क्लिक करें।
- केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 लॉटरी रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगा।
- पीडीएफ ओपन होते ही एप्लीकेशन नंबर से अपने बच्चों का नाम चेक करें।
- इस तरह से आप केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 लॉटरी रिजल्ट 2025 ऑनलाइन चेक करें।
How To Check KVS Class 1 Admission Lottery Result 2025 Offline
केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से कक्षा 1 लॉटरी रिजल्ट चेक करने की ऑफलाइन सुविधा भी प्रदान की जाती है। अगर आप ऑनलाइन लॉटरी रिजल्ट चेक नहीं कर पा रहे हैं, तो ऑफलाइन रिजल्ट भी चेक कर सकते हैं। ऑफलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए आपको केंद्रीय विद्यालय में जाना होगा। जिस विद्यालय में एडमिशन के लिए पंजीकरण किए हैं उस विद्यालय में ही जाएं।
विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर आपको कक्षा 1 में एडमिशन के लिए चयनित किए गए विद्यार्थियों की लिस्ट दिखाई देगी। लिस्ट में बच्चों का नाम एप्लीकेशन नंबर के जरिए खोज सकते हैं। यदि एप्लीकेशन नंबर मिलता है, तो विद्यालय में संपर्क कर आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए अपने बच्चों का एडमिशन सुनिश्चित करें। इसके अलावा मोबाइल नंबर पर भी सेलेक्ट होने की जानकारी दी जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – (FAQ’s)
केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 लॉटरी रिजल्ट 2025 कब आएगा?
केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 लॉटरी रिजल्ट 25 मार्च 2025 को जारी किया जाएगा।
केवीएस कक्षा 1 लॉटरी रिजल्ट 2025 कैसे देखें?
केवीएस कक्षा 1 लॉटरी रिजल्ट केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर के जरिए देख सकते हैं।
Hello, My Name is Suchit. Currently I am a Blogger & Content Creator with more than 2 years experience. I publish articles on this website (kvsup.com) related to exam results, cutoff marks, admit cards, merit lists, career-related information, and other educational updates.