GDS 1st Merit List 2025 : चेक करें मेरिट सूची में नाम, सभी 23 सर्कल के लिए जारी

GDS 1st Merit List 2025 : भारतीय डाक विभाग के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवक तथा ब्रांच पोस्ट मास्टर के 21413 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों का सिलेक्शन मेरीट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। 2025 में निकाली गई इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक किए गए हैं। सभी 23 सर्कल के जीडीएस फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2025 पीडीएफ, यहां से डाउनलोड कर अपना नाम देखें।

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें

जीडीएस भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट सभी 28 राज्यों में केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अलग-अलग 23 सर्कल के अनुसार जारी की जाती है। आपको अपने राज्य या सर्कल की ही मेरिट लिस्ट डाउनलोड करनी होगी। मेरिट लिस्ट में अभ्यर्थियों के नाम नहीं बल्कि पंजीकरण संख्या पहचान के रूप में शामिल की गई होती है। इसलिए मेरिट सूची में एप्लीकेशन नंबर ही देखना होगा।

आपका सिलेक्शन इस वर्ष ग्रामीण डाक सेवा भर्ती के लिए किया गया है या नहीं इसकी जानकारी बिलकुल आसानी से चेक कर सकते हैं। सिलेक्शन चेक करने का तरीका आगे साझा किया गया है। ग्रामीण डाक सेवक की प्रथम मेरिट सूची सभी देश सर्कल के लिए जीडीएस ऑनलाइन इंगेजमेंट के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। अपने राज्य की मेरिट सूची डाउनलोड करने के लिए आगे बताई जा रही प्रक्रिया का पालन करें।

GDS 1st Merit List 2025 : Overview

Post NameGDS 1st Merit List 2025
Department Nameभारतीय डाक विभाग
Total Seats21413
CategoryBranch Post Master, Gramin Dak Sevak
Merit List Release Date21 March 2025
Job LocationState Wise
Official Websiteindiapostgdsonline.gov.in
GDS 1st Merit List 2025
GDS 1st Merit List 2025

GDS 1st Merit List 2025

भारतीय डाक विभाग के अंतर्गत रिक्त पड़े 21413 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। जीडीएस की पहली मेरिट सूची 21 मार्च 2025 को जारी की जा सकती है। क्योंकि पंजीकरण समाप्त होने की लगभग 15 दिनों के भीतर ही हमेशा मेरिट सूची जारी की जाती है। जिसमें सिर्फ चयनित अभ्यर्थियों के नाम ही शामिल होते हैं। साथ ही दस्तावेज सत्यापन की तिथि एवं स्थान भी बताया जाता है।

अभ्यर्थियों को इस समय भारतीय डाक विभाग की तरफ से प्रथम मेरिट सूची जारी करने के प्रतीक्षा करनी चाहिए, जो इसी महीने उपलब्ध हो जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन करते समय प्राप्त एप्लीकेशन नंबर को मेरिट लिस्ट में खोजना होगा। हालांकि यदि आपका सिलेक्शन होता है तो मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी सूचना प्रदान की जाती है।

यहां आपको ऑनलाइन अपने चयन की स्थिति देखने की प्रक्रिया बता रहे हैं। जीडीएस भर्ती में आपका सिलेक्शन कक्षा दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी, PWD सहित अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के नाम मेरिट लिस्ट में एक साथ चेक किया जा सकते हैं। जीडीएस की प्रथम मेरिट सूची जारी होने पर डाउनलोड करने की सीधी लिंक यहां उपलब्ध करा दी जाएगी।

GDS 1st Merit List 2025 Kaise Download Kare?

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की प्रथम मेरिट सूची डाउनलोड करने के लिए आपको जीडीएस ऑनलाइन इंगेजमेंट के आधिकारिक वेबसाइट विजिट करनी होगी। आप अपने राज्य या सर्कल की मेरिट सूची कैसे डाउनलोड कर सकेंगे, स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया यहां दी गई है। North East राज्यों की मेरिट सूची एक साथ नॉर्थ ईस्ट सर्किल के अंतर्गत जारी की जाती है। जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए, आप:

स्टेप 1 : जीडीएस ऑनलाइन इंगेजमेंट की आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर जाएं।
स्टेप 2 : होम पेज पर दिए गए कैंडिडेट कॉर्नर में जाएं।
स्टेप 3 : मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए दी गई लिंक “February 2025 शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट लिस्ट” पर क्लिक करें।
स्टेप 4 : अपने राज्य या सर्किल का चयन करें।
स्टेप 5 : लिस्ट ऑफ़ शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट लिंक पर क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट डाउनलोड हो जाएगी।
स्टेप 6 : इस तरह से आप Gds 1st मेरिट लिस्ट 2025 ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

मेरिट लिस्ट डाउनलोड होते ही पीडीएफ खुला जाएगा। पीडीएफ में चयनित किए गए अभ्यर्थियों की एप्लीकेशन नंबर, कक्षा दसवीं के अंक, डिवीजन का नाम, कैटिगरी, पोस्ट, आदि शामिल होता है। यदि आपका एप्लीकेशन नंबर इस लिस्ट में देखने को मिलता है तो यह समझना होगा कि आपका सिलेक्शन ग्रामीण डाक सेवा भर्ती के लिए कर लिया गया है।

जिनका सिलेक्शन हो जाएगा उन्हें मेरिट लिस्ट में ही दी गई दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि से पहले निर्धारित स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना है। जहां दस्तावेज सत्यापन के बाद ही आपकी नियुक्ति ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के अंतर्गत की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन किस स्थान पर करना है उसका नाम आपको मेरिट लिस्ट तथा एसएमएस में देखने को मिलेगा।

GDS 1st Merit List Cut Off 2025

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए प्रथम मेरिट सूची की कट ऑफ लगभग पिछले वर्ष की तरह ही रहने वाली है। चूंकि भारती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को स्वयं से अपने अंक व पासिंग प्रतिशत दर्ज करना होता है, इसलिए विद्यार्थी मनमानी तरीके से कुछ भी अंक भर देते हैं। और इसी के आधार पर मेरिट लिस्ट भी तैयार कर दी जाती है। फर्स्ट मेरिट लिस्ट के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब की कटऑफ 100% तक रहेगी।

अन्य राज्य जैसे बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल में भी कट ऑफ पहली मेरिट सूची के लिए 95% से अधिक देखने को मिलेगी। सबसे कम अंकों पर सिलेक्शन दिव्यांग उम्मीदवारों (PWD-A, PWD-B, PWD-C आदि) का किया जाता है। इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट सर्किल जैसे मिजोरम, मणिपुर, असम में भी अन्य राज्यों की तुलना में कम अंक पर भी सिलेक्शन किया जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – (FAQ’s)

इंडिया पोस्ट जीडीएस की 1st मेरिट लिस्ट कब आएगी?

इंडिया पोस्ट जीडीएस की 1st मेरिट लिस्ट इसी महीने 21 मार्च 2025 को जारी की जाएगी।

जीडीएस कट ऑफ 2025 क्या रहेगी?

2025 के लिए इंडिया जीडीएस की कट ऑफ प्रथम मेरिट सूची हेतु अधिकतर राज्यों के लिए 95% से 100% तक देखी जाएगी।

Leave a Comment